Hockey: हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश व कर्नाटक जीते

मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रहे 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच मैच खेले गये.

रांची. मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रहे 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच मैच खेले गये. इसमें हरियाणा ने असम को 11-0 से हराया. वहीं छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 6-1 से पराजित किया. ओड़िशा ने बंगाल को 3-0 से हराया. उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 4-0 से पराजित किया और कर्नाटक ने गुजरात को 8-0 से हराया. शनिवार को दो मैच खेले जायेंगे. पहला मैच सुबह 7.30 बजे केरल बनाम उत्तराखंड और दूसरा मैच सुबह 9.15 बजे मणिपुर बनाम असम के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >