Jharkhand Weather: गढ़वा, पलामू समेत झारखंड के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मंगलवार को पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू समेत कम से कम चार जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. इन चार जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather Alert|झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. सोमवार (12 फरवरी) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची की ओर से स्पेशल बुलेटिन जारी किया गया है. इसमें झारखंड राज्य में ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

4 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर को बताया कि मंगलवार (13 फरवरी) को पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू समेत कम से कम चार जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. इन चार जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: झारखंड : मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट, वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

रांची समेत इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

वहीं, झारखंड की राजधानी रांची, गुमला, लोहरदगा समेत पांच जिलों में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इन पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया है कि गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची और कोडरमा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ओलावृष्टि से हो सकते हैं ये नुकसान

उन्होंने बताया कि पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उन्होंने कहा है कि मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. ओलावृष्टि से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

आने वाले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने बताया कि झारखंड के मौसम में ओलावृष्टि के बाद बदलाव आएगा. उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को राज्य के पश्चिमी, मध्य तथा निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. वहीं, 13 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची और कोडरमा में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात भी हो सकते हैं. 14 फरवरी को भी कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है.

Also Read: झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >