पिपरवार में बारिश के साथ गिरे ओले

पिपरवार कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम जम कर बारिश हुई.

पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम जम कर बारिश हुई. बारिश के साथ तेज हवा व थंडरिंग भी हुई. आधे घंटे तक हुई बारिश में ओले भी पड़े. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. वहीं, बारिश से मौसम सुहाना हो गया. पेड़-पौधों में जमी धूल साफ हो जाने से चारों ओर हरियाली छा गयी. लेकिन बारिश की वजह से आवासीय परिसरों की बिजली चली गयी. खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी. विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी फॉल्ट ढूंढने में लगे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >