बिजली तार चुराने चढ़ा था पोल पर, नीचे गिरा, मौत

थाना क्षेत्र में मधुकम बरवाटोली के निकट रविवार को तड़के बिजली का तार चोरी करने के क्रम में पोल से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी.

चान्हो. थाना क्षेत्र में मधुकम बरवाटोली के निकट रविवार को तड़के बिजली का तार चोरी करने के क्रम में पोल से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान मांडर के मुड़मा स्थित जगदीश नगर निवासी जीशान अंसारी उर्फ ताहा (30) के रूप में हुई है. घटना तड़के करीब तीन बजे घटी. बताया जा रहा है जीशान समेत उसके अन्य साथी पिकअप लेकर मधुकम बरवाटोली के निकट बिजली तार की चोरी करने पहुंचे थे. जीशान अंसारी तार काटने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था. इसे देख एक ग्रामीण ने शोर मचाया. शोर सुन पोल पर चढ़े जीशान अंसारी का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके अन्य साथी उसे उसी हालत में छोड़ पिकअप लेकर फरार हो गये. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को चान्हो सीएचसी पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से बिजली का एक बंडल तार व तार काटने का कटर बरामद किया गया है. चान्हो थाना प्रभारी अजीम अंसारी ने बताया कि मृतक जीशान अंसारी उर्फ ताहा आपराधिक प्रवृत्ति का था. वह हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >