Ranchi News : कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर सरकार सतर्क, एडवाइजरी जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 28 मई को राज्यों के साथ बैठक बुलायी है.

रांची. देशभर में कोविड-19 के जेएन-1 वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद सरकार सतर्क हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बैठक बुलायी है. इस संबंध में एनएचएम-वन के निदेशक हर्ष मंगला ने राज्य के मुख्य सचिव के साथ ही राज्य के अभियान निदेशक अबु इमरान को पत्र लिख कर बैठक में शामिल होने को कहा है. यह बैठक 28 मई को होगी. वहीं, राज्य सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की.

रैंडम टेस्टिंग और निगरानी शुरू : जानकारी के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोविड के नये वेरिएंट के मिलने की पुष्टि हुई है. अन्य राज्यों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. बीमारी ज्यादा नहीं फैले, इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर से रैंडम टेस्टिंग और निगरानी शुरू कर दी गयी है. वहीं सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है.

अस्पतालों में होगी तैयारी, वैक्सीन की उपलब्धता की होगी जांच

सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और क्लिनिक्स के अंदर बिस्तर, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाओं व वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. वेंटिलेटर, बाई-पैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए आदि सभी उपकरण चालू हालत में हैं या नहीं, इसकी भी जांच करने का निर्देश दिया गया है. जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रतिदिन जांच नमूनों की होगी निगरानी

सभी पॉजिटिव कोविड-19 नमूनों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण की जांच के लिए अस्पतालों में भेजना है, ताकि नये वेरिएंट का समय पर पता लगाया जा सके. भेजे गये नमूनों की संख्या को राज्य निगरानी इकाई के साथ साझा करना है.

सरकार की एडवाइजरी

– अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य सुविधाओं वाली जगहों पर मास्क पहनने सहित श्वसन शिष्टाचार का पालन करना है.

– सभी सरकारी अस्पतालों के प्रमुख, निदेशक, सिविल सर्जन और एमएस के साथ ही सभी निजी अस्पतालों के एमडी, एमएस, प्रशासक, अस्पताल, नर्सिंग होम के एमएस को अलर्ट मैसेज भेजा गया है.

तैयारियों के लिए इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

– एवियन इन्फ्लूएंजा और निपाह जैसे प्रकोपों की समीक्षा होगी. कोविड मामलों के संबंध में रिपोर्ट ली जयेगी.

– पीएसए संयंत्रों की स्थिति सहित अग्नि सुरक्षा की समीक्षा होगी

– संकट प्रबंधन (क्राइसिस मैनेजमेंट) के लिए एसओपी जारी की गयी

– औषधि एवं प्रसाधन सामग्री और दवाओं की निगरानी की जायेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >