राज्य सरकार ने जनता से किये वादों को नहीं निभाया: सुदर्शन

सिल्ली में सोमवार की शाम भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया. परिवर्तन यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड मोड़ पर शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सिल्ली. सिल्ली में सोमवार की शाम भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया. परिवर्तन यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड मोड़ पर शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जनता से किये वादे को पूरा नहीं किया. यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है. आज प्रदेश में इस सरकार को बदलने की लहर चल रही है. भाजपा से ही राज्य का भला हो सकता है. इस मौके पर पूर्णिमा सिंहदेव, राजेंद्र साय, गणेश मिश्रा, विनय कुमार, प्रीतम साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >