Good News: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! पीएचडी करने के लिए हर माह मिलेंगे 25000 रुपए, रिसर्च पेपर के लिए 2 लाख

Good News: हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के स्टूडेंट्स को बड़ी खुशखबरी दी है. पीएचडी करने के लिए हर माह 25000 रुपए मिलेंगे. विदेश में रिसर्च पेपर पेश करने के लिए 2 लाख रुपए मिलेंगे.

Good News|Hemant Soren Gift to Students: झारखंड सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सलेंस के तहत 1,000 स्थानीय छात्रों को पीएचडी करने के लिए हर महीने 25,000 रुपए मिलेंगे. विदेश में रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने पर 2 लाख रुपए सरकार देगी.

मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सलेंस

सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सलेंस के तहत 1000 मेधावी विद्यार्थियों को सरकार हर माह 25,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. यूजीसी नेट, सीएसआइआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण व अभियंत्रण पाठ्यक्रम में गेट पास विद्यार्थियों को पीएचडी में नामांकन लेने पर हर यह राशि दी जाएगी.

JET पास करने वालों को मिलेंगे प्रति माह 22500 रुपए

झारखंड एलिजिब्लिटी टेस्ट उत्तीर्ण करनेवाले झारखंड के स्थानीय विद्यार्थियों को 22,500 रुपये प्रतिमाह की दर से राशि दी जायेगी. सीएम फेलोशिप योजना के तहत दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में रिसर्च वर्क का पेपर प्रस्तुत करने के लिए भी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा सरकार की ओर से की गई है.

अन्य राज्यों में पेपर प्रस्तुत करने के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए

शीर्ष विश्वविद्यालय में पीजी या अन्य उच्चतर शिक्षण कोर्स से संबंधित पेपर प्रेजेंटेशन के उद्देश्य से विदेश जाने के लिए एक बार अधिकतम दो लाख रुपये दिये जायेंगे. वहीं, देश के अंदर किसी अन्य राज्य में पेपर प्रस्तुत करने के लिए जाने पर एक बार अधिकतम 50,000 रुपये सरकार देगी. नैक से ए ग्रेड प्राप्त संस्थान या एनआरएफ के टॉप संस्थानों में पेपर प्रस्तुत करने के लिए भी सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाएगी.

केवल स्थानीय विद्यार्थियों को ही मिलेगा लाभ

झारखंड सरकार की इस योजना का लाभ झारखंड के राजकीय व निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को ही मिलेगा. अभ्यर्थियों का झारखंड का निवासी होना अनिवार्य शर्त है. फेलोशिप के लिए सीटों का विभाजन राज्य सरकार के कोटिवार आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप होगा.

Also Read

बेटियों को हायर एजुकेशन के लिए दी गयी स्कॉलरशिप

झारखंड : छात्रवृत्ति की राशि में एकरूपता नहीं, सामान्य बच्चों को 1500, अन्य को ‍‍‍‍मिलता है 4500

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >