हेमंत सोरेन के लिए झारखंड हाईकोर्ट से आई ये अच्छी खबर, महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कोर्ट में जो आवेदन दिया था, उसे स्वीकार कर लिया गया है. हमारे आवेदन पर ईडी को समग्र जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है.

झारखंड हाईकोर्ट से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो इस वक्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं, के लिए अच्छी खबर आई है. चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ईडी को समग्र जवाब दाखिल करने का समय दिया है. झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि उनके लिए यह अच्छी खबर है.

कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार किया : महाधिवक्ता

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार (12 फरवरी) को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कोर्ट में जो आवेदन दिया था, उसे स्वीकार कर लिया गया है. हमारे आवेदन पर ईडी को समग्र जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है. हम यही चाहते थे. हम जो चाहते थे, कोर्ट ने उसे आज अलाउ कर दिया.

अब समग्र घटनाक्रम पर एक साथ होगी सुनवाई

उन्होंने कहा कि अब पूरे घटनाक्रम पर एक साथ सुनवाई होगी. यह हमारे लिए अच्छा संकेत है. राजीव रंजन ने कहा, ‘हमने कहा था कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी गैर-कानूनी है, उनकी रिमांड को भी हमने हाईकोर्ट में चैलेंज किया था. अब प्रवर्तन निदेशालय को इन सभी मामलों में जवाब देना होगा.

Also Read: ईडी कोर्ट में पेशी से पहले झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर हुई सुनवाई, महाधिवक्ता ने कही ये बात

27 फरवरी को हाईकोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई

उन्होंने कहा कि हमने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अवैध करार दिया था. हमने इसका आवेदन कोर्ट में किया और कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है. 27 फरवरी को उनकी गिरफ्तारी से लेकर रिमांड तक की ईडी की कार्रवाई पर अंतिम सुनवाई होगी.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई से पहले ईडी ने फिर भेजा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को समन

10 बार समन, 2 बार हुई हेमंत सोरेन से पूछताछ

ज्ञात हो कि ईडी ने हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में 10 बार समन जारी किया. उनसे दो बार पूछताछ हुई. दूसरी बार पूछताछ के बाद 31 दिसंबर की रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. वहां से बीएमडब्ल्यू कार और 36 लाख रुपए नकद बरामद किए थे.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, ईडी के समन के बाद किया था अदालत का रूख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >