Goa Nightclub Fire: झारखंड के युवकों की मौत, रांची एयरपोर्ट लाया गया पार्थिव शरीर, बंधु तिर्की पहुंचे

Goa Nightclub Fire : घटना के बाद परिजनों की व्याकुल भीड़ गोवा मेडिकल कॉलेज के शवगृह के बाहर जमा हो गई. कई शव पूरी तरह जले होने से पहचान मुश्किल हो रही है. झारखंड और असम से आए मजदूर परिवारों ने बताया कि उनके प्रियजन क्लब में सहायक और रसोई कर्मचारी के रूप में काम करते थे.

Goa Nightclub Fire : उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत ने व्यवस्थागत लापरवाही को उजागर किया है. इस हादसे में झारखंड के तीन लोगों की भी मौत हो गई. उनका पार्थिव शरीर सोमवार को रांची लाया गया. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–गोवा के नाइटक्लब में आग में मारे गए मजदूरों के पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाए गए. वीडियो में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी नजर आ रहे हैं.

नाइट क्लब में आग लगने से लापुंग के फतेहपुर गांव के दो भाई 24 साल के प्रदीप और 20 साल के बिनोद महतो की मौत हो गई. आग लगने की वजह से खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक में गोविंदपुर गांव के मोहित मुंडा की भी मौत हो गई जो 22 साल के थे.

गोविंदपुर के युवक की गोवा में मौत

गोवा के अरपोरा गांव के रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत में झारखंड के कर्रा गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा की भी मौत हुई है. वह 11 माह पूर्व काम करने के लिए गोवा गया था. वहां वह रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में खाना बनाता था. मृतक मोहित मुंडा के बड़े भाई अनिल मुंडा ने बताया कि मोहित पहली बार गोवा काम करने के लिए गया था. मोहित मुंडा का एक भाई विकास मुंडा गोवा में ही है.

यह भी पढ़ें : Goa Nightclub Fire: गोवा नाइटक्लब में आग लगने की घटना में बड़ी कार्रवाई, 4 लोग गिरफ्तार

डांस फ्लोर पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे

जांच में सामने आया है कि वीकेंड होने के कारण क्लब में असाधारण भीड़ थी और संकरे रास्तों के चलते लोग बाहर नहीं निकल सके. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के समय डांस फ्लोर पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे, जबकि नीचे मौजूद रसोई में कर्मचारी व पर्यटक फंस गये. अग्निशमन दल संकरी गलियों के कारण सीधे क्लब तक नहीं पहुंच सका और टैंकरों को 400 मीटर दूर रोकना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >