टांगरबसली रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कटकर युवती की मौत

टांगरबसली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम मालगाड़ी से कट जाने से एक युवती रूबी खातून (26) की मौत ही गयी. वह नरकोपी थाना क्षेत्र के बाजरा गांव की रहनेवाली थी.

मांडर. टांगरबसली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम मालगाड़ी से कट जाने से एक युवती रूबी खातून (26) की मौत ही गयी. वह नरकोपी थाना क्षेत्र के बाजरा गांव की रहनेवाली थी. घटना शाम करीब सात बजे की है. बताया जाता है कि सिकंदर खान की पुत्री रूबी टांगरबसली रेलवे स्टेशन पर नरकोपी जाने के लिए अपने दो भतीजों के साथ रांची से आनेवाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. बिजली नहीं रहने के कारण स्टेशन में अंधेरा छाया हुआ था. पैसेंजर ट्रेन के लेट होने के चलते वह कुछ सामान लेने भतीजों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. उसने अपने भतीजों को ट्रैक पार करा दिया, लेकिन स्वयं लोहरदगा की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गयी. सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >