गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, कभी भी खोले जा सकते हैं फाटक, अलर्ट

गेतलसूद डैम का जलस्तर 1933 आरएल फीट तक पहुंचा। प्रशासन ने स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों और हुंडरू फॉल के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट रांची,अनगड़ा. क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गेतलसूद डैम के जलस्तर में भारी इजाफा दर्ज किया गया है. डैम का जलस्तर बढ़कर 1933 आरएल फीट तक पहुँच गया है. विभाग के नियमानुसार जलस्तर 1934 आरएल फीट पर पहुँचते ही डैम के सुरक्षा गेट खोल दिए जाएँगे. मालूम हो कि गेतलसूद डैम की अधिकतम जलभराव क्षमता 1936 आरएल फीट है.

अलर्ट मोड पर संबंधित विभाग

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. दूसरी ओर, सिकिदिरी स्थित हाइडल पावर प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए नहर के माध्यम से लगातार पानी की आपूर्ति की जा रही है.

हुंडरू फॉल और चांडिल डैम में बढ़ेगा जलस्तर

स्वर्णरेखा नदी पर स्थित गेतलसूद डैम के फाटक खोले जाने से निचले इलाकों में पानी का बहाव काफी तेज हो जाएगा. डैम से पानी छोड़े जाने के बाद प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हुंडरू फॉल का झरना पूरी तरह लबालब भरकर रौद्र रूप ले लेगा. इसके साथ ही स्वर्णरेखा नदी के बहाव से मुरी होते हुए चांडिल डैम तक जलस्तर में भारी बढ़ोतरी होगी.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, सड़क पर उतरे कर्मचारी

तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील

डैम के गेट खोले जाने की संभावना को देखते हुए नदी के तटीय क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों को नदी के तेज बहाव और जलप्रपात के समीप न जाने की हिदायत दी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे या दुर्घटना से बचा जा सके.

गेतलसूद डैम | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >