Ranchi News : जर्मन शेफर्ड रैगनार के बर्थडे होर्डिंग्स की हर जुबां पर चर्चा

राजधानी में लगाये गये होर्डिंग्स सबकी उत्सुकता का विषय बने हुए हैं. आम और खास सबकी जुबां पर इसकी चर्चा है.

रांची. राजधानी में लगाये गये होर्डिंग्स सबकी उत्सुकता का विषय बने हुए हैं. आम और खास सबकी जुबां पर इसकी चर्चा है. होर्डिंग्स में कई कुत्ते जर्मन शेफर्ड ब्रीड के एक डॉग रैगनार को जन्मदिन की बधाई देते दिख रहे हैं. रैगनार को ””हैप्पी बर्थ डे भैया”” बोल रहे हैं. बाबार, एलेक्स, अवाकाडो और कोको नामक डॉग ने रैगनार भइया को जन्मदिन की बधाई दी है.

धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी थी

होर्डिंग में रैगनार का जन्मदिन 26 अप्रैल को मनाया जाना है. इसे धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी थी. इसके लिए हरमू रोड, रिम्स चौक, फिरायालाल चौक और अरगोड़ा सहित अन्य जगहों पर होर्डिंग लगा कर इसकी जानकारी शहरवासियों को दी गयी है. लेकिन पहलगाम की घटना के बाद रैगनार का जन्मदिन सादगी से मनाये जाने का फैसला लिया गया है. यह आयोजन रैगनार एनिमल शेल्डट परिवार की ओर से किया जा रहा है. रैगनार जोन्हा के शिव शंकर (बंजारा ब्वॉयज ) यू-ट्यूबर का प्यारा और खास पेट डॉग है.

एक साल से चला रहे एनिमल सेंटर

शिव शंकर जोन्हा गुड़ीडीह में रैगनार एनिमल सेंटर पिछले एक साल से चला रहे हैं. इसमें 60 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स हैं. सभी वॉलेंटियर की देखरेख में रहते हैं. खास बात यह है कि यहां हर डॉग का नाम भी रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >