हिंदू नववर्ष पर गेतलसूद में गंगा आरती का आयोजन

गंगा आरती में शामिल हुए कई लोग

अनगड़ा. हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 के मौके पर मंगलवार को गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी में गंगा आरती का आयोजन किया गया. गंगा आरती के बाद वहां आरती वंदना की गयी. द्वीप प्रज्जवलित कर उसे गंगा में प्रवाहित किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार थे. इस दौरान क्षेत्र में शांति व समृद्धि की कामना की गयी. जैलेंद्र कुमार ने कहा कि हिन्दू सनातन संस्कृति धर्म नहीं जीवन दर्शन है. गंगा आरती के महत्व की भी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुंडा, ईश्वर चंद्र गोस्वामी, दिगंबर दास गोस्वामी, संजय नायक, बिगेश्वर महतो, राजेश लोहरा, भोला महतो व संतोष सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >