बुढमू में 14 सितंबर से सजेगा गणेश पूजा का पंडाल, पांच दिनों तक होंगे कई कार्यक्रम

बुढ़मू के बाजार टांड़ में 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन होगा। पूजा के सफल संचालन के लिए नई समिति का गठन किया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

बुढ़मू से कालीचरण की रिपोर्ट

बुढ़मू. बाजार टांड़ में गणेश पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक हुई. इसमें पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी. पूजा के सफल आयोजन के लिए श्री गणेश पूजा समिति का गठन किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से हरदेव साहु को मुख्य संरक्षक, जय साहु, लगनू साहु, गोवर्धन लोहरा और जलेश्वर सिंह को संरक्षक बनाया गया. वहीं जयपाल साहू को अध्यक्ष, रोरारी साहु को सचिव और पवन प्रजापति को कोषाध्यक्ष चुना गया.

इसके अलावा सूरज ठाकुर और विष्णु साहु को उपाध्यक्ष, पवन ठाकुर और मुन्ना साहु को उपसचिव तथा अमन साहु और विकास ठाकुर को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. निगरानी की जिम्मेदारी बासुदेव बैठा और रामेश्वर साहु को सौंपी गयी. बैठक में अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का भी चयन किया गया.

समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्णय लिया. समिति की ओर से 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेश पूजा समारोह आयोजित किया जाएगा.

ये होंगे कार्यक्रम

14 सितंबर को गणेश पूजा और पंडाल का उद्घाटन होगा. 15 सितंबर को रात 8 बजे से भक्त जागरण का आयोजन किया जाएगा. 16 सितंबर को शाम 4 बजे से महाभोज होगा. 17 सितंबर को शाम 6 बजे से कीर्तन-भजन का कार्यक्रम होगा. 18 सितंबर को हवन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >