सिल्ली. सिल्ली-मुरी क्षेत्र में दो दिनों से चल रहा गणेश पूजा उत्सव मंगलवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. सिल्ली बाजार स्थित आदि दुर्गा मंदिर, मुरी, सिल्ली, हिंडालको समेत विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी.
सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.
पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भूमिका निभायी.
