नायर लीगामेंट ने मीडिया इलेवन को हराया

लीगामेंट इलेवन की ओर से अभिमन्यु ने नाबाद 40 रन बनाये. उन्हें मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया.

हेल्थ पॉइंट के तत्वावधान में शनिवार को जिमखाना क्लब में नायर लीगामेंट और मीडिया इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. टॉस जीत कर मीडिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 59 रन बनाये. मीडिया इलेवन की ओर से मोनू कुमार ने सबसे अधिक 19 रन की पारी खेली. लीगामेंट इलेवन के कप्तान डॉ नायर ने दो विकेट लिये. जवाब में नायर इलेवन की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लीगामेंट इलेवन की ओर से अभिमन्यु ने नाबाद 40 रन बनाये. उन्हें मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया. मीडिया इलेवन के खिलाफ इस मैच में नायर इलेवन की टीम में वैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जिनका कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >