जमीन दिलाने के नाम पर 59.56 लाख रुपए की ठगी, पांच साल बाद दिया चेक भी बाउंस

रांची में जमीन के नाम पर 59.56 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की और दिया गया चेक भी बाउंस हो गया. पुलिस जांच में जुटी.

राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांचीः सदर थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 59.56 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. शिवाजी नगर (डुमरदगा) निवासी मधुमाला ने रेखा कुमारी, योगेंद्र सिंह, रोहित कुमार और उमेश ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

छह डिसमिल जमीन का हुआ था सौदा

प्राथमिकी के अनुसार 15 अक्तूबर 2021 को आरोपियों के माध्यम से छह डिसमिल जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था. जमीन की कीमत 11 लाख रुपये प्रति डिसमिल तय की गई थी. इसके बाद मधुमाला ने आरोपियों को कुल 59.56 लाख रुपए का भुगतान किया.

ये भी पढ़ें- पंजाब में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान दिलीप उरांव का निधन, गांव में पसरा मातम

रकम लेने के बाद नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री

आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करायी. रजिस्ट्री नहीं होने पर मधुमाला ने अपनी रकम वापस मांगी. इसके बाद आरोपियों ने 14.75 लाख रुपए वापस कर दिए, लेकिन शेष रकम लौटाने में टालमटोल करने लगे.

पांच लाख का चेक भी हुआ बाउंस

प्राथमिकी के अनुसार 15 मई 2026 को आरोपियों ने बकाया रकम में से पांच लाख रुपये का बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया. बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी फोन भी नहीं उठा रहे हैं और बकाया रकम वापस नहीं कर रहे हैं. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- रांची में रोशन होंगे लोहरदगा के दीये, दीपावली से पहले दिन-रात चाक चला रहे कुम्हार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >