केंद्रीय मंडा पूजा समिति का गठन

चुटिया के प्रगति पथ स्थित सुशीला पैलेस में रविवार को केंद्रीय मंडा पूजा समिति का गठन किया गया.

रांची. चुटिया के प्रगति पथ स्थित सुशीला पैलेस में रविवार को केंद्रीय मंडा पूजा समिति का गठन किया गया. समिति के मुख्य संरक्षक पद्मश्री मुकुंद नायक होंगे. संरक्षक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, मदन केसरी, मनपूरण नायक को बनाया गया है. अध्यक्ष राजकुमार महतो व महामंत्री की जिम्मेदारी उदय पासवान को मिली है. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अभी तक रांची में मंडा पूजा को लेकर कोई केंद्रीय समिति नहीं थी. विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोग अपने स्तर पर मंडा पूजा करते थे. इसमें कई परेशानियां भी होती थीं. समिति इन परेशानियों के समाधान की दिशा में काम करेगी. समिति की ओर से कहा गया कि मंडा झारखंड की प्राचीन परंपरा और संस्कृति से जुड़ा पर्व है. इसको बढ़ावा देने का काम किया जायेगा. इसके अलावा समिति आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम करेगी. आर्थिक अभाव की वजह से जहां-जहां पूजा में रुकावट आयी है उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >