खिरसा दूध खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच गंभीर

प्रखंड के बिसाहाखटंगा गांव में बुधवार को खिरसा दूध से बनी सामग्री खाने से एक ही परिवार के तीन छोटे बच्चे व दो महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हो गये.

मांडर.

प्रखंड के बिसाहाखटंगा गांव में बुधवार को खिरसा दूध से बनी सामग्री खाने से एक ही परिवार के तीन छोटे बच्चे व दो महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हो गये. फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए लोगों में शाहीन परवीन (28), शबनम खातून (25), आफिया परवीन (छह), आरिस अंसारी (पांच) व अलीजा परवीन (तीन) शामिल हैं. सभी का इलाज मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं तीनों बच्चे आफिया परवीन, आरिस अंसारी व अलीजा परवीन आइसीयू में भर्ती हैं. घटना बुधवार को करीब 11 बजे की है. बताया गया कि शबनम खातून पति गफार अंसारी के मायके से एक दिन पहले से फ्रिज में रखा खिरसा दूध आया था. जिसे बुधवार को बनाकर शबनम खातून व उसकी पुत्री अलीजा परवीन, शाहीन परवीन पति मुस्तफा अंसारी व उसकी पुत्री आफिया परवीन व पुत्र आरिस अंसारी ने मिलकर खाया था. खिरसा दूध खाने के कुछ देर बाद सभी को उल्टियां होने लगी और उनकी हालत बिगड़ने लगी. बाद में उन्हें गांव से लाकर इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की स्थिति बेहतर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >