रांची में बेखौफ अपराधी! गश्त कर रही पुलिस टीम पर की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

Firing on Police: ऐसा लगता है कि रांची जिले में अपराधी बेखौफ हो गये हैं. अब तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग शुरू कर दी है. जिले के खलारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलायी, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया. उसका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Firing on Police: झारखंड की राजधानी के रांची जिले में गश्त लगा रही पुलिस की एक टीम पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. इसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी को पूछताछ के लिए खलारी थाने लाया गया है.

Firing on Police: घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती

घटना खलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी राय इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई. खलारी के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि कांस्टेबल राम सारिक को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी- थाना प्रभारी

उन्होंने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. पुलिसकर्मी पूर्वी राय इलाके में नियमित गश्त पर थे, तभी बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने कहा कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

Train Fire: बक्सर-टाटा ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी, ट्रेन से कूदने लगे यात्री

Durga Puja Ranchi: दुर्गा पूजा पर रांची खर्च कर रहा 150 करोड़ रुपये, 60 करोड़ के बन रहे सिर्फ पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा स्पेशल: झारखंड के इन मंदिरों में जरूर टेके माथा, अनोखी है यहां की मान्यता, पूरी होती है हर मुराद

Ranchi Durga Puja Pandal 2025: एक नजर में देखें कहां बन रहा कैसा पंडाल, कहीं प्रेम मंदिर तो कहीं तिरुपति बालाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >