सुबह-सुबह फायरिंग से दहला मैक्लुस्कीगंज का मुंडाधौड़ा गांव, पुलिस ने शुरू की जांच

Ranchi News: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर फायरिंग की. अपराधी धमकी देते हुए फरार हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

मैक्लुस्कीगंज से प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के खलारी प्रखण्ड के अंतर्गत मैक्लुस्कीगंज से फायरिंग की घटना सामने आई है. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है. 

मोटरसाइकिल पर आए थे अपराधी

जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर के बाहर करीब चार राउंड गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. फायरिंग के दौरान अपराधियों ने धमकी दी कि ‘पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा’, जिससे घटना को रंगदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

परिवार में दहशत 

घटना के संबंध में नसीम खान ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और उन्हें किसी से पूर्व में कोई झगड़ा व विवाद नहीं है. अचानक हुई इस वारदात से उनके परिवार में दहशत का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की पूछताछ 

सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी आर एन चौधरी, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस बल के साथ घटना स्थल  पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में भय और दहशत माहौल बना हुआ है. 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है .पुलिस इलाके में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है. जिसमें रंगदारी और व्यक्तिगत दुश्मनी दोनों एंगल शामिल हैं. पुलिस का कहना कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है अपराधी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे. 

इसे भी पढ़ें: दो लाख के लिए कलियुगी बेटे ने बाप को कुदाल से हमलाकर मार डाला, हो गया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, थाने में केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >