सिविल कोर्ट परिसर में खड़ी कार में लगी आग

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया

रांची. सिविल कोर्ट परिसर में खड़ी एक कार में शनिवार की शाम अचानक आग लग गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. फिर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. हालांकि इसके पहले कार जलकर बर्बाद हो चुकी थी. मामले को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि कार सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता का है. उन्होंने घर जाने के लिए जैसे ही कार को स्टार्ट किया, अचानक धुआं निकलने लगा. इसके बाद वह कार से उतरकर बोनट खोलकर चेक करने लगे. इसी दौरान अचानक आग लग गयी. उन्हें तत्काल कार के अंदर में रखा सामान निकाल लिया. इसके बाद आग की लपटें तेज हो गयी, जिसके बाद पूरी कार जल कर बर्बाद हो गयी. घटना में किसी को क्षति नहीं पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >