FIITJEE सेंटर के बंद होने से झारखंड के दो हजार बच्चों का भविष्य अधर में, अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूबे

FIITJEE Coaching Center Ranchi: फिटजी कोचिंग संस्थान के बंद हो जाने से झारखंड के दो हजार बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है. रांची में इस संस्थान के दो ब्रांच चल रहे थे. अब यहां पर अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें.

रांची, राजेश तिवारी: देश भर के फिटजी कोचिंग सेंटर रातों रात बंद हो गये. राजधानी में भी इसके दो ब्रांच थे, वह भी बंद हो चुके हैं. इससे राज्य के दो हजार का भविष्य अधर में लटक गया है. यह खबर ऐसे समय में आयी है, जब आईआईटी जेईई की परीक्षा चल रही है. फिटजी के अचानक बंद होने से कई विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को तगड़ा झटका लगा है. ये लोग लाख रुपये की फीस का भुगतान कर चुका हैं.

अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूबे

अब रांची के फिटजी कोचिंग सेंटर्स पर अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब बच्चे के आगे की पढ़ाई कैसे होगी. कोचिंग सेंटर्स को जो फीस एडवांस में दी गयी है, उसका क्या होगा? फिटजी के बंद होने से यहां पढ़ा रहे अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूब गये हैं.

रांची में फिटजी के दो सेंटर संचालित थे

रांची में फिटजी के दो सेंटर संचालित थे, जहां अभिभावकों ने लाखों रुपये देकर बच्चे का नामांकन कराया था. अब बड़ा सवाल है कि अब उनके पैसों™ क्या होगा? अब तक फिटजी प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है.

रांची की खबरें यहां पढ़ें

किसी ने लोन लेकर, तो किसी ने बिना क्लास किये भरी पूरी फीस

हद तो तब हो गयी, जब बच्चों से लाखों रुपये की फीस लेने के बाद बिना किसी नोटिस के सेंटर पर ताला लटका दिया गया है. किसी के मां‐बाप ने लोन लेकर फीस भरी है, तो किसी ने अपनी पूरी कमाई
बच्चों की पढ़ाई में झोंक दी. ऐसे ही कुछ अभिभावकों से बात की गयी, तो उनका कहना था कि कोचिंग सेंटर शुरू होगा या नहीं और शुरू होगा तो कब होगा, इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी जा रही है. इस स्थिति में बच्चों के साथ अभिभावकों की भी बेचैनी भी बढ़ गयी है. कई अभिभावक ऐसे भी हैं, जिनके बच्चों ने एक भी क्लास नहीं की, लेकिन वह फीस पूरी दे ��ुके हैं.

Also Read: Watch Video: कौन हैं 102 करोड़ का एयरक्राफ्ट खरीदनेवाले सुरेश जालान? जिनका देश-विदेश में बज रहा है डंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >