FIH Olympic Qualifier: महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, देखें EXCLUSIVE PICS

1 / 1
FIH Olympic Qualifier: महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, देखें EXCLUSIVE PICS
फुल स्क्रीन में देखें

FIH Olympic Qualifier: महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, देखें EXCLUSIVE PICS

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वकालिक महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचे.

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वकालिक महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचे हैं.

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने एमएस धोनी का जोरदार स्वागत किया. काले रंग के लांग लेदर जैकेट में एमएस धोनी अलग लुक में नजर आ रहे थे.

FIH हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर का सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ओलिंपिक में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरी है.

भारत और जर्मनी के पहले पूल-1 में दूसरे स्थान पर रहे जापान और पूल-2 में टेबल टॉपर अमेरिका के बीच खेला गया. मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ने 2-1 से जीत दर्ज की.

Also Read: Hockey: हॉकी प्रेमियों ने बढ़ाया भारतीय महिला हॉकी टीम का जोश, हर पेनाल्टी कॉर्नर पर गूंज उठा स्टेडियम

इस जीत के साथ ही अमेरिका की टीम पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई. अब जापान का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विनर टीम से होगा. मैच का पहला गोल थर्ड क्वार्टर में हुआ.

जापान की तरफ से 38वें मिनट में शिमादा अमीरू ने पहला गोल दागा. मैच के चौथे क्वार्टर में 52वें मिनट पर अमेरिका ने पहला गोल किया. यह गोल टीम की कप्तान हॉफमैन ऐश्ले ने किया.

पेनालिटी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए अमेरिका की ओर से 54वें मिनट में तैमर अबिगेल ने एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.

Also Read: FIH ओलिंपिक क्वालीफायर : भारतीय महिला हॉकी टीम हर चुनौती के लिए तैयार, सविता ने बताया प्लान

मैच जीतने के बाद टीम की कप्तान ने कहा कि वाकई हमने बेहतर खेला. ये जीत हमारी है. इसके लिए हमने बहुत मेहनत की थी. हमारी मेहनत सफल हुई.

सेमीफाइनल में हार के बाद जापान के कोच ने कहा कि हमसे गलती हुई है. इसी गलती के कारण हम मैच हारे. अब हमारा पूरा ध्यान कल के मैच पर है. किसी भी कीमत में हमें कल का मुकाबला जीतना है. इसके लिए हम तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >