FIH Olympic Qualifiers: आज से शुरू हो रहा है हॉकी का महासंग्राम, दर्शकों की फ्री एंट्री

13 से 19 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन पर रहने वाली टीमें इस वर्ष पेरिस में होने वाले ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप स्टेज में राउंड-रॉबिन मैचों के बाद प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

शनिवार 13 जनवरी से होने वाले एफआइएच ओलिंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है. मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में भारत समेत आठ देशों की महिला टीम भी अपनी तैयारी के साथ एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. सभी आठ देश आज अपना पहला मुकाबला खेलेंगे. दोनों पुल के दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे. भारत अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से शाम 7:30 बजे भिड़ेगा. पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे खेला जाएगा. पहला मुकाबला जर्मनी और चिली के बीच खेला जाएगा. दूसरा मैच जापान और चेक रिपब्लिक के बीच दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और इटली के बीच शाम पांच बजे खेला जाएगा. दर्शकों को फ्री में इंट्री मिलेगी. कोई भी टिकट नहीं रखा गया है. वीआईपी एरिया के लिए पास निर्गत किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >