सिल्ली सीएचसी में एएनएम को दी गयी विदाई

विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

सिल्ली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली में कार्यरत एएनएम सुधा देवी, पुष्पा कुमारी की सेवानिवृत्ति पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी उनके साथ लंबे समय तक बिताये पल को याद कर काफी भाव विभोर हो गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रियंका सिंहा ने कहा दोनों एएनएम ने अपने कार्यकाल में अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है. उनके कार्यों को सिल्ली स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र के लोग सदा याद रखेंगे. सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवानिवृत्त एएनएम सुधा देवी एवं पुष्पा कुमारी को फूल माला पहना कर एवं उपहार देकर सम्मानित किया. सभी ने सेवानिवृत्त एएनएम के लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त रते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इस मौके पर डॉ विवेक कुमार, संजीव कुमार महतो, छोटेलाल पटेल, संजय कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, कमल कुमार दे, ब्रजकिशोर महतो, दीपक कुमार, मानस कुमार, एनएम बबीता कुमारी, अर्पणा कुमारी, रीना कुमारी नैन्सी कुमारी, सुनंदा जायसवाल, धर्मी देवी, पुष्पा कुमारी समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >