रांची में फर्जी पोर्टल से डाउनलोड हो रहे नकली बर्थ सर्टिफिकेट से सावधान! केवल यही 2 वेबसाइट हैं असली

Fake Birth Certificate: रांची में स्कूलों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र पकड़े जा रहे हैं. कई अभिभावक असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों से नकली सर्टिफिकेट डाउनलोड कर रहे हैं. सरकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि केवल crsorgi.gov.in और ejanma.jharkhand.gov.in ही आधिकारिक वेबसाइटें हैं. बाकी सभी वेबसाइटें फर्जी हैं और इनके प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे.

Fake Birth Certificate, रांची : राजधानी रांची के स्कूलों में तीन दिनों से नामांकन प्रक्रिया चल रही है. अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराने में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच एक गंभीर मामला सामने आया है. नामांकन के दौरान कई स्कूलों में बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र जमा कराने की घटनाएं बढ़ी हैं. बच्चों के एडमिशन में जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य होने के कारण कई अभिभावक जल्दबाजी में इंटरनेट पर दिखाई देने वाली पहली वेबसाइट पर क्लिक कर दे रहे हैं. यही जल्दबाजी उन्हें कई बार भारी पड़ रही है. असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी पोर्टलों से लोग नकली सर्टिफिकेट डाउनलोड कर रहे हैं, जो स्कूलों में जांच के दौरान पकड़ में आ रहे हैं.

केवल दो वेबसाइट हैं असली

सरकार की मानें तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए केवल दो ही वेवसाइट असली हैं. पहला crsorgi.gov.in और दूसरा ejanma.jharkhand.gov.in है. इनके अलावा बाकी सभी वेबसाइटें फर्जी हैं और अभिभावकों को धोखा देने के उद्देश्य से बनाई गयी हैं.

Also Read: झारखंड में जंगली हाथियों का तांडव, गिरिडीह-गुमला में दो को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत!

फर्जी वेबसाइटों के नाम

रांची नगर निगम ने फर्जी वेबसाइटों के लिंक जारी किये हैं और उन्हें किसी भी सूरत में ओपन न करने की सलाह दी है. नीचे कुछ फर्जी वेबसाइट हैं जिनका नाम दिया जा रहा है.

  • crsorgi.gov.in.jhgrow.org/login.php
  • dc.crsorgi.gov.in.web.index.php/viewcert.co.in/login.php
  • crsorgi.xyz/web/index.php/auth/login.php
  • crsorgi-index.co.in

स्कूलों ने बढ़ाई जांच

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई स्कूलों ने फर्जी सर्टिफिकेट पकड़कर तुरंत अभिभावकों को चेतावनी दी है. उन्हें असली प्रमाण पत्र देने की मांग की है.

अभिभावकों से अपील

रांची नगर निगम ने अभिभावकों से अपील की है वे केवल केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जन्म प्रमाण-पत्र बनवाएं. बर्थ सर्टिफिकेट बनाते समय किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें. अगर प्रमाण-पत्र पहले से बना है, तो आधिकारिक पोर्टल से पुनः प्रिंट निकालें.

Also Read: हजारीबाग में तस्दीक शिविर 8 महीने से ठप, कागजात अटके… रैयत परेशान, बंदोबस्त विभाग पर उठ रहे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >