एक सियार के कारण रांची से जा रही मेला स्पेशल ट्रेन मुरी में हुई बेपटरी

मुरी में इतवारी मधुपुर मेला स्पेशल ट्रेन शनिवार देर रात बेपटरी हो गई. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. रेलवे ने ट्रेन को कुछ घंटों में ही पटरी पर वापस ला दिया. घटना के पीछे का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

विष्णु गिरि की रिपोर्ट 

Ranchi Muri Train Derailment: इतवारी मधुपुर मेला स्पेशल ट्रेन शनिवार की रात 1:45 बजे मुरी में बेपटरी हो गई. कोई हताहत नहीं हुआ है. रेलवे की रेस्क्यू टीम ने सबेरे 5 बजे तक ट्रेन को पटरी पर वापस ला कर रवाना कर दिया. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर  रेल पटरी को दुरुस्त करने एवं घटना के कारणों के जांच में जुटी है. घटना की जांच के दौरान रांची के डीआरएम , मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार पांडे, सहायक सुरक्षा आयुक्त, सीनियर डी ई एन, मुरी ओपी, जीआरपी सहित दर्जन भर अधिकारी मौजूद थे. समाचार लिखे जाने तक जांच का काम चल रहा है. 

कैसे हुई घटना?

बताया जाता है कि रांची की ओर से आ रही ट्रेन जैसे ही मुरी से निकली नॉर्थ में बंद लेबल क्रॉसिंग के समीप ट्रेन पटरी  बदलने के क्रम में प्वाइंट पर दो बोगी बेपटरी हो गई.  घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, रेलवे मेडिकल टीम, सहित रेलवे अधिकारियों की टीम पहुंच गई. आनन फानन में रेस्क्यू टीम ने काम शुरू किया. करीब पांच बजे सबेरे ही ट्रेन को वापस पटरी पर लाया गया. ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है.

सियार के कारण हुई घटना

जांच टीम घटना के कारणों का पता लगा रही है. अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है लेकिन अभी तक जांच टीम से जो बात  सामने आ रही है उसके मुताबिक ट्रेन गुजरने के समय एक सियार रेलवे लाइन पार कर रहा था. इस दौरान ट्रेन के पटरी बदलने के प्वाइंट पर एक गैप में उसका सिर फंस गया. इस कारण ट्रेन पटरी बदलने के दौरान बेपटरी हो गई.

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >