Hemant Soren News: जमानत के लिए अब हाईकोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, जल्द सुनवाई की मांग

Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है. साथ ही जल्द सुनवाई की भी मांग की है.

Hemant Soren News: सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका वापस लेने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में सोमवार (22 मई) को जमानत याचिका दाखिल की.

Hemant Soren की याचिका लोअर कोर्ट में हो चुकी है खारिज

हेमंत सोरेन ने अपने वकील के माध्यम से दाखिल जमानत याचिका दाखिल की है. इसके पहले उन्होंने लोअर कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें जमानत दी जाए, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई थी. इसके बाद हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे और कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई उनकी (हेमंत सोरेन की) गिरफ्तारी अवैध है.

हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच झामुमो नेता पहुंचे थे सुप्रीम कोर्ट

इस मामले में सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसी बीच, हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और जमानत देने का आग्रह किया. हेमंत सोरेन के वकील और ईडी के वकील की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने केस से जुड़े तथ्य छुपाए हैं. इसलिए जज ने कहा कि वह याचिका को खारिज करने जा रहे हैं. इस पर कपिल सिब्बल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति देने का आग्रह किया. कोर्ट ने उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी.

31 जनवरी 2024 को ईडी ने हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार

अब हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके जमानत की मांग की है. बता दें कि 31 जनवरी 2024 को लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिली, तो हेमंत सोरेन ने भी इसी आधार पर जमानत की मांग की. लेकिन उनको राहत नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट से मांगी है जमानत, अदालत ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट का समन, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >