त्योहारों से पहले रांची SSP ने बदल डाले कई थाना प्रभारियों के चेहरे, जानें किसे मिला कहां का चार्ज

Ranchi Police Transfer List: रांची एसएसपी राकेश रंजन ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. कोतवाली, डेली मार्केट, लोअर बाजार, धुर्वा और कांके थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है.

Ranchi Police Transfer List, रांची : रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से 5 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की नई जगह पर तैनाती की है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, साथ ही सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने-अपने थानों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना की कमान

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना की कमान सौंपी गयी है. वहीं लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना का प्रभारी बनाया गया है. अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कुणाल कुमार को कांके थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

Also Read: बेटी से मिलने की हसरत रह गयी अधूरी, हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर दौड़ रहे टर्बो ने महिला को कुचला, 4 घायल

विभिन्न त्योहारों को देखते हुए किया गया फेरबदल

माना जा रहा है कि झारखंड समेत पूरे देश में आगामी कई त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं, जिसे देखते हुए यह फेरबदल किया गया है. त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए थाना स्तर पर मजबूत नेतृत्व जरूरी माना जा रहा है. इन नियुक्तियों का उद्देश्य सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत कार्यभार संभालें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं.

Also Read: बंदूक छोड़ो, घर लौटो! झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा के परिजनों को समझाया पुनर्वास का रास्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >