अभियंता दिवस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का संदेश, विकास योजनाओं में गुणवत्ता और टिकाऊपन सर्वोच्च

अभियंता दिवस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड के विकास में अभियंताओं की भूमिका को सराहा. उन्होंने जल, स्वच्छता और आधारभूत संरचना योजनाओं में गुणवत्ता और टिकाऊपन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया.

रांची. अभियंता दिवस के अवसर पर होटल बीएनआर में आयोजित समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अभियंताओं को राज्य के विकास की रीढ़ बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में अभियंताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. झारखंड अभियंता सेवा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने भारत रत्न डॉ एम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मंत्री ने कहा कि राज्य में जल, स्वच्छता और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अभियंताओं की अहम भूमिका है. योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और टिकाऊपन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और किसी भी स्तर पर इससे समझौता नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार और आधुनिक तकनीक का अधिकाधिक उपयोग कर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनाया जा सकता है. अभियंताओं को विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने अपनी क्षमता और अनुभव का उपयोग राज्यहित तथा जनहित में करने का आह्वान किया.

मंत्री ने प्रदेश के सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि डॉ एम विश्वेश्वरैया के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर अभियंताओं को ईमानदारी, नवाचार और जनसेवा की भावना के साथ झारखंड के चहुंमुखी विकास में योगदान देना चाहिए.

समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख और झारखंड अभियंता सेवा संघ के पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >