इंजीनियर भूषण श्रीवास्तव का निधन

इंजीनियर भूषण श्रीवास्तव का निधन

रांची : इंजीनियर व समाजसेवी भक्ति भूषण श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया. मंगलवार को हरमू स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा. दिन के 11:00 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी.

परिवार में पत्नी इंदु श्रीवास्तव, पुत्र भास्कर व दो बेटी सहित भरा-पूरा परिवार है. वे माइनिंग के जानकार थे. उन्होंने पटना से गणित में एमएससी की. इसके बाद उच्च शिक्षा लेने के लिए जर्मनी चले गये. वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की.

लेक एवेन्यू (कांके रोड) के रहनेवाले भक्ति भूषण ने रांची में भारत वेस्टफालिया नाम की कंपनी खोली, जिसमें वे सीईओ और एमडी थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >