Ranchi News : राजधानी में हटाया गया अतिक्रमण, अपर बाजार में मची अफरा-तफरी,

Ranchi News :अतिक्रमण हटाओ अभियान कचहरी से शहीद चौक, शहीद चौक से किशोरी यादव चौक तथा अलबर्ट एक्का चौक होते हुए चर्च कॉम्प्लेक्स तक चलाया गया.

रांची. जाम से मुक्ति के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान कचहरी से शहीद चौक, शहीद चौक से किशोरी यादव चौक तथा अलबर्ट एक्का चौक होते हुए चर्च कॉम्प्लेक्स तक चला चलाया गया. इस वृहत अभियान में काफी संख्या में ठेला-खोमचा, दुकान के बाहर लगा छज्जा, पांच दोपहिया वाहन तथा दुर्गा बाड़ी स्थित होटल के बाहर लगा काउंटर को जब्त किया गया.शहीद चौक से पुस्तक पथ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अफरा-तफरी मच गयी. काफी दिनों के बाद अपर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था.

ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी कर रहे थे नेतृत्व

अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी कर रहे थे. इसमें नगर निगम की टीम भी शामिल थी. शाम में ट्रैफिक पुलिस ने अलबर्ट एक्का चौक होते हुए चर्च कॉम्प्लेक्स तक अभियान चलाया. वहां से वापस अभियान अलबर्ट एक्का चौक तक चला. इस दौरान ठेला-खोमचा हट गये थे, लेकिन अभियान दल के आगे बढ़ते ही फिर से सामान्य स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिस कारण मेन रोड में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >