रांची. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की हटिया शाखा काउंसिल की बैठक शुक्रवार को बानो में हुई. अध्यक्षता हटिया शाखा अध्यक्ष सुनील उरांव ने की. बैठक में हटिया-ओरगा सेक्शन के कर्मचारियों की कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं, प्रशासनिक विषयों और लंबित मांगों पर चर्चा की गयी.
पीएनएम के मामलों को मंडल स्तर पर रखने पर सहमति
बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच पर मजबूती से उठाया जायेगा. पीएनएम से जुड़े मामलों को मंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने पर भी सहमति बनी.
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
पदाधिकारियों ने कहा कि एकजुट संगठन ही कर्मचारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचा सकता है. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया गया. बैठक में रांची मंडल समन्वयक दीपक कुमार और केंद्रीय पदाधिकारी उपेन मर्दाना समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
