डोरंडा पीपरटोली में हाथियों ने कई घर तोड़े, सब्जी फसलें रौंदी

पीपरटोली, भेड़िया टोली, बरटोली, स्कूल टोली और डोंगरी टोली में बुधवार की रात में हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया.

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के डोरंडा पंचायत अंतर्गत पीपरटोली, भेड़िया टोली, बरटोली, स्कूल टोली और डोंगरी टोली में बुधवार की रात में हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव में प्रवेश कर कई घरों को क्षतिग्रस्त किया और खेतों में लगी सब्जी फसलों को खाकर व रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार झुंड में 14 हाथी शामिल हैं. हाथियों का झुंड सबसे पहले डोरंडा गांव पहुंचा और किशोर शर्मा के घर की दीवार तीन ओर से गिरा दी. जिससे घर में रखे घरेलू उपयोग के सामान दब कर बर्बाद हो गया. घर के लोग किसी तरह बाहर निकल कर जान बचायी. इसके बाद हाथी रामसी उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के शोर करने व टीना बजाने पर हाथियों का झुंड खेत तरफ चला गया. खेतों में लगी मटर, बंदा गोभी, मिर्च सहित अन्य हरी सब्जियों को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि डोरंडा-पीपरटोली क्षेत्र में पहले भी हाथी उत्पात मचा चुके हैं. किसानों का कहना है कि यदि वन विभाग द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो खेती-किसानी और ग्रामीणों का जीवन बेहद कठिन हो जायेगा. इधर सफरोज अंसारी, ताहिर अंसारी, साजिद अंसारी, सलीमुद्दीन अंसारी, मुबारक अंसारी, रोजाउद्दीन अंसारी, रजब अंसारी, इरफान अंसारी, इरशाद अंसारी, साहब अंसारी, जाकिर अंसारी, रुस्तम अंसारी, इदरीस अंसारी, राधा भगत, दिलीप भगत, सोहर अंसारी, मकबूल अंसारी, दिलेश्वर भगत, पंचम उरांव, किशनाराम, जटू राम, सुनील उरांव सहित कई किसानों की फसल को नुकसान हुआ है. उप प्रमुख मोदस्सीर हक ने वन विभाग को हाथियों से हुए नुकसान की सूचना दी. जिसके बाद वन विभाग के वनपाल भूपेंद्र प्रसाद, वनरक्षी दीपक लकड़ा, सुभाष प्रामाणिक, रवि महली, इंद्रजीत कुमार, संजय भगत व रवि मिंज ने प्रभावित गांवों में मकान व फसल के नुकसान का जायजा लिया. साथ ही मुआवजा का शीघ्र भुगतान करने की बात कही. वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि दिन में जंगली हाथियों की झुंड भरनो के अमलिया जंगल में था. वन कर्मियों ने आम लोगो से हाथियों से दूरी बनाते हुए सुरक्षित रहने की अपील की है.

बेड़ो, किशोर शर्मा का क्षतिग्रस्त घर.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >