राजधानी रांची के कुछ इलाकों में अब शाम को मिलेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती

रांची में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं को थोड़ी असुविधा हो सकती है. रूटीन मेंटेनेंस और भविष्य की योजनाओं के लिए बिजली विभाग ने कुछ इलाकों में दिन के समय बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में शनिवार को दिन में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने रूटीन मेंटेनेंस और RDSS फ्यूचर प्रोजेक्ट के कार्य के लिए बिजली कट का शेड्यूल जारी किया है। इस कारण उपभोक्ताओं को दिन में बिजली नहीं मिलेगी, सीधे शाम को आपूर्ति शुरू होगी।

कहां-कहां रहेगी कटौती

  1. 33/11 केवी बिजली स्टेशन कोकर-आरएमसीएच इस स्टेशन के तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अधीन आने वाले रानी बगान, बूटी मोड़ फीडर, पावर हाउस, पानी टंकी, फीडर बूटी मोड़ से जुड़े पंचवटीपुरम सहित आसपास के ट्रांसफॉर्मर। इसके अलावा स्वामी सहजानंद नगर के 01 नंबर ट्रांसफार्मर से भी आपूर्ति बंद रहेगी।
  2. 33/11 केवी बिजली स्टेशन टाटीसिलवे इस स्टेशन में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली कट रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: रांची पूर्वी सब डिवीजन-टाटीसिलवे के तहत सीधा टोली, नियर राज टेन्ट हाउस, सरला बिड़ला और इस इलाके के आसपास के क्षेत्र। यहां RDSS का कार्य और केवल स्टैंगिंग का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कांके डैम खतरे के निशान के करीब, कभी भी खुल सकता है रूक्का का रेडियल गेट

ये भी पढ़ें: शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस आज, पतरातू में पार्क का होगा उद्घाटन

क्यों हो रही कटौती

बिजली विभाग के अनुसार इन दोनों स्टेशनों पर रूटीन मेंटेनेंस के साथ-साथ RDSS - Revamped Distribution Sector Scheme के तहत फ्यूचर प्रोजेक्ट्स का काम पूरा किया जाएगा। इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >