Ranchi News : तेज हवा और पानी से रांची के बड़े इलाके में ठप रही बिजली

मौसम के बदलने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के बाद बिजली व्यवस्था थोड़ी देर के लिए चरमरा गयी.

रांची. राजधानी में रविवार की देर शाम में मौसम के बदलने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के बाद बिजली व्यवस्था थोड़ी देर के लिए चरमरा गयी. धूलभरी आंधी के दौरान थोड़ी देर के लिए राजधानी के आधे से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कहीं लाइन ब्रेक डाउन हुआ, तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिरने से शाम पांच बजे के करीब जो बिजली गयी, वह डोरंडा, एयपोर्ट, कोकर, ब्रांबे, कांके और रिंग रोड से सटे कुछ इलाकों में एक से दो घंटे तक बहाल नहीं हो सकी थी.

राजधानी के बाहरी इलाके में लोकल फॉल्ट ज्यादा

लोकल फॉल्ट इतना ज्यादा था कि शाम सात बजे तक 320 मेगावाट की जगह नामकुम ग्रिड से रात नौ बजे हालत सामान्य होने पर 94 मेगावाट, हटिया वन ग्रिड से 100 और कांके ग्रिड 56 मेगावाट आपूर्ति ही मिल रही थी. इस दौरान ग्रिड से सभी 33 केवीए से बिजली ट्रिप कर गयी थी. हालांकि, रात नौ बजे के बाद नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से सभी 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन से बिजली सामान्य हो गयी थी.

ग्रिड से 33 केवीए लाइन सुरक्षा कारणों से बंद रही

कई इलाकों में गरज के साथ हवा इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरी राजधानी की बिजली गुल हो गयी. खराब मौ��म का असर ग्रिडों पर भी पड़ा. नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से 33 केवी की सप्लाई से डिमांड घटकर एक तिहाई भर रह गयी थी. तेज हवा के दौरान सबस्टेशनों ने अपनी सप्लाई घटाकर शून्य कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >