Ranchi news : सड़क का चौड़ीकरण पूरा होने को पर रास्ते से नहीं हटे बिजली पोल

विकास-कांटाटोली मार्ग

रांची. विकास से कांटाटोली तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने को है. बीच में डिवाइडर भी लगा दिया गया है, लेकिन, सड़क चौड़ीकरण का लाभ अधिकतर जगहों पर नहीं मिल रहा है, क्योंकि, सड़क पर ही बिजली के पोल खड़े हैं. इन बिजली पोल को अभी तक नहीं हटाया जा सका है. पूर्व में जिस जगह पर पोल थे, अभी भी वहीं पर हैं. इस कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. खास कर रात में दोपहिया वाहन चालक सहित अन्य गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं.

जुमार पुल से विकास की ओर भी पोल नहीं हटे हैं, हालांकि इस ओर पोल थोड़े किनारे नजर आ रहे हैं. वहीं जुमार पुल से बूटी मोड़ होते हुए कांटाटोली तक बिजली पोल सड़क चौड़ीकरण के बाद सड़क पर आ गये हैं. इन क्षेत्रों में गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है. कई जगहों पर तो गाड़ियों को किनारे से पार करना पड़ रहा है.

पथ विभाग ने कई बार संपर्क किया बिजली विभाग से

पोल हटाने को लेकर पथ निर्माण विभाग ने कई बार बिजली विभाग से संपर्क किया. सुपरविजन चार्ट सहित पोल शिफ्टिंग की राशि भी दी है. ऐसा इंजीनियरों का कहना है. अब जाकर यह बात हुई है कि जल्द ही पोल शिफ्ट कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >