Jharkhand Budget 2020 : हेमंत सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर, 100 यूनिट बिजली फ्री

झारखंड में किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज होगा माफ. वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के 92 फीसदी नागरिकों का स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा. जनजातीय विश्वविद्यालय और आवासीय स्कूल बनाये जायेंगे.

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 86 हजार करोड़ रुपये अपना पहला बजट पेश किया. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस किया गया. सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत करने का भी एलान किया है. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य के 92 फीसदी नागरिकों का स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि जनजातीय विश्वविद्यालय और आवासीय स्कूल बनाये जायेंगे. 50 हजार परिवारों को आजीविका से जोड़ा जायेगा. सिंचाई के लिए 300 चेक डैम का निर्माण पूरा किया जायेगा.

झारखंड बजट की बड़ी बातें

  • किसानों की कर्ज माफी के लिए दो हजार करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे.

  • पीएम किसान फसल योजना में बदलाव, झारखंड राज्य किसान राहत कोष बनाया जायेगा.

  • 50 जिलों में सीएफटी योजना की शुरुआत होगी.

  • हर जिले में दो-दो कोल्ड स्टोरेज बनेंगे.

  • मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की जायेगी.

  • पीएम आवास योजना के तहत सृजित किये जाने वाले आवास के लिए 50 हजार रुपये अतिरिक्त देगी झारखंड सरकार.

  • बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर शुरू होने वाली योजना के तहत पांच हजार आवास बनाये जायेंगे.

  • एंबुलेंस सेवा का विस्तार किया जायेगा.

  • प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना.

  • 100 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं, जिसे और बढ़ाया जायेगा.

  • लोहरदगा, गढ़वा, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, गोड्‌डा व बोकारो में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे.

  • डिजिटल शिक्षा के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान.

  • रोजगार के बेहतर अवसर के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल का गठन किया जायेगा.

  • पर्यटन क्षेत्र में आगामी वित्त वर्ष में 50 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

  • जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना होगी.

  • कांके स्थित रिनपास परिसर में 300 बेड का कैंसर हॉस्पिटल खोला जायेगा. 100 बेड वाले अस्पताल का अगले वर्ष से संचालन होगा.

  • रसोइया सह सहायिका के मानदेय में दो 2,000 रुपये की वृद्धि होगी.

  • मोबाइल पशु चिकित्सा क्लिनिक की शुरुआत की जायेगी.

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख रुपये सब्सिडी देने का प्रस्ताव.

  • लोगों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >