संजीव लाल की पत्नी को ईडी ने किया तलब, आज पूछताछ के लिए बुलाया

आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. दो दिन पहले ईडी ने बीरेंद्र राम से जुड़े मामलों में छापामारी की थी.

रांची : मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी ने उनकी पत्नी को तलब किया है. ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह 11 बजे उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी की टीम उनसे बरामद पैसों के बारे में पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि ईडी ने ग्रमीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम से जुड़े मामले में 5 मई को संजीव लाल और उनके नौकर के ठिकानों पर छापा मारा था. जहां से उन्हें 35 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए थे. छापेमारी के बाद संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया था.

राजीव सिंह के ठिकानों से बरामद हुए थे 1.5 करोड़ रुपये

बता दें कि ईडी ने इस मामले में लगातार दो दिन कार्रवाई की. 6 मई को जांच एजेंसी की टीम ने ठेकेदार राजीव सिंह के यहां पर छापा मारा था. जहां उनके ठिकानों से 1.5 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. प्रर्वतन निदेशालय को नगद कैश बरामद के आलावा कई पत्र भी मिले थे. इसमें अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े कागजात हैं. कुछ पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम के भी मिले थे. हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में होती है कमीशन की वसूली

ईडी ने संजीव लाल और उनके नौकर को गिरफ्तार करने के बाद पीएमएलए कोर्ट में रिमांड पिटीशन दायर किया था. जहां उन्होंने कहा था कि ग्रामीण विकास विभाग की विकास योजनाओं में 15% की दर से कमीशन की वसूली होती है. संजीव लाल टेंडर मैनेज कर कमीशन की रकम वसूलता था. वसूली के लिए बने सिस्टम में इंजीनियर और ठेकेदार भी शामिल थे. कमीशन की रकम जहांगीर आलम के पास रखी जाती थी और यह राशि बड़े अफसरों और राजनीतिज्ञों तक जाती थी.

Also Read: झारखंड: प्रोजेक्ट भवन में घुसी ईडी की टीम, मंत्री के पीएस संजीव लाल के ड्रॉवर से मिले दो लाख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >