रांची में ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़ा है मामला

रांची में फिर ईडी की छापेमारी हुई है. इस बार ईडी की टीम कोकर और अशोकनगर के इलाके में पहुंची है. मामले बड़गाई अंचल की जमीन से जुड़ा है. इसी मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है. निलंबित आईएएस छवि रंजन भी इस मामले जुड़े थे.

ED Raid in Ranchi: झारखंड में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार (13 फरवरी) को राजधानी रांची के कुछ इलाकों में ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम कोकर और अशोक नगर इलाके में छापामारी कर रही है. कोकर के अयोध्यापुरी में जमीन कारोबारी रमेश गोप के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा है. रमेश गोप, बड़गाईं अंचल के सीआई भानु प्रताप प्रसाद के करीबी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसके अलाव जिन लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है, वे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अभिषेक प्रसाद के करीबी हैं.

बड़गाई अंचल की जमीन से जुड़ा है मामला

अनुमान लगाया जा रहा है कि ईडी की टीम जमीन घोटाला की जांच के लिए निकली है. मालूम हो कि जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के जिस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तार किया गया है, वह जमीन बड़गाई अंचल की ही है. बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन गिरफ्तार किया गया है. हेमंत सोरेन अभी ईडी की गिरफ्त में हैं.

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप से पूछताछ जारी

बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद भी ईडी की गिरफ्त में हैं. भानु ईडी की रिमांड पर हैं उनसे भी पूछताछ जारी है. उल्लेखनीय है कि भानु के घर पर ईडी की छापेमारी और उसके मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद सहित अन्य को आरोपी बताते हुए मामला दर्ज किया था. इसी मामले में तीन फरवरी से हेमंत सोरेन से ईडी अपने कार्यालय में पूछताछ कर रही है.

बड़गाईं अंचल की जमीन मामले में ही आईएएस छवि रंजन हुए गिरफ्तार

मालूम हो कि झारखंड के आईएएस छवि रंजन गिरफ्तार बड़गाईं अंचल की जमीन मामले में ही गिरफ्तार हुए हैं. उन्हें 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. फिलहाल वे जेल में बंद हैं. ईडी की जांच में पता चला कि बड़गाईं अंचल में होनेवाली नाजायज कमाई से रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन को हर महीने दो से ढाई लाख रुपये मिलते थे. यानी सिर्फ एक अंचल से ही हर साल उन्हें करीब 25 लाख रुपये मिलते थे. उधर, सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की जमीन के मामले में हुई जालसाजी में मदद करने के लिए तय रिश्वत की रकम में जमीन दलाल अफसर अली उर्फ अफसू खान ने प्रेम प्रकाश से घूस के एक करोड़ रुपये एडजस्ट कर लिये. अफसर अली के 1.5 करोड़ रुपये प्रेम प्रकाश के पास बकाया थे. जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में जारी जांच के दौरान ईडी को इन तथ्यों की जानकारी मिली है.

Also Read: ईडी की जांच फंसे साहिबगंज डीसी रामनिवास का ट्रांसफर, कई जिलों के डीसी बदले
Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने 3 दिन की ईडी रिमांड में भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >