दो दिवसीय रोलर स्केटिंग ईस्ट जोन रेफरी व कोच सेमिनार आज से

दो दिवसीय इस सेमिनार के बाद लेवल वन व लेवल टू कोच की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

रांची. रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ईस्ट जोन रेफरी व कोच सेमिनार और परीक्षा का आयोजन शनिवार से बिरसा चौक स्थित एक होटल में किया जा रहा है. दो दिवसीय इस सेमिनार के बाद लेवल वन व लेवल टू कोच की परीक्षा आयोजित की जायेगी. रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड की मेजबानी में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है. एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में मेजबान झारखंड के अलावा बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कोच और रेफरी शामिल होंगे. इसमें चीफ जज के रूप में इंटरनेशनल रोलर स्केटिंग रेफरी डॉ पीके सिंह और फेडरेशन के वाइस प्रेसीडेंट किशोर भंडारी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >