Earthquake in Ranchi: रांची में डोली धरती, सुबह सुबह महसूस किये गये भूकंप के झटके

Earthquake in Ranchi: रांची में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. यही घटना बंगाल और ओडिशा में भी देखने को मिली. हालाकि इससे किसी प्रकार के जान माल की क्षति नहीं हुई है.

रांची : राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. घटना सुबह 6 बजे की है. भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी बताया जा रहा है. हालांकि इसकी तीव्रता कितनी थी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं, इस भूकंप से किसी के जान माल के हानि की भी सूचना नहीं है. बता दें कि सुबह सुबह भूकंप के झटके बंगाल और ओडिशा में देखने को मिला था. इसकी तीव्रता 5.5 बतायी जा रही है. इससे पहले रात के वक्त दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये.

2 नंवबर को भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

इससे पहले 2 नवंबर को भी रांची और भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी थी. उस वक्त भूकंप का केंद्र सरायकेला खरसावां था. इसके बाद इसी माह 4 फरवरी को भी रांची एयरपोर्ट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि सीआईएसफ की मुस्तैदी की वजह से आपा धापी की स्थिति नहीं बनी थी. अलार्म बजते ही सीआईएफ के जवान चौकन्ने हो गये थे.

झारखंड की लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

क्यों आता है भूकंप

भूकंप होने के कारण को समझने के लिए पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा. पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है जिस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती है. ऐसी स्थिति में कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकलने वाली ऊर्जा को जब बाहर निकलने का रास्‍ता तो डिस्‍टर्बेंस की स्थिति आ जाती है और भूकंप आता है.

क्या न करें भूकंप के दौरान

  • भूकंप के दौरान लिफ्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह फंस सकती है या गिर सकती है.
  • घर के अंदर हैं तो दरवाजे या खिड़कियों से दूर रहना चाहिए और अपने सिर और गर्दन को अपने हाथों से ढककर जमीन पर बैठ जाना चाहिए
  • भूकंप के दौरान बाहर न निकले

Also Read: खरसावां में 9 दिवसीय रामकथा शुरू, पहले दिन भव्य कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >