नशामुक्ति को लेकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

नशामुक्ति अभियान को लेकर सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय सोसई आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रतिनिधि, मांडर.

नशामुक्ति अभियान को लेकर सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय सोसई आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें खलारी डीएसपी आरएन चौधरी व थाना प्रभारी मनोज करमाली ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होनेवाले सामाजिक, पारिवारिक व व्यक्तिगत नुकसान की जानकारी दी. डीएसपी आरएन चौधरी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है और कई बार उन्हें अपराध की ओर भी धकेल देता है. उन्होंने छात्रों से मादक पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री और अवैध कारोबार से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी. डीएसपी ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाये जाने पर कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है. विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों से नशे के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की. इस दौरान छात्रों ने नशामुक्त समाज बनाने व इसको लेकर जागरूकता फैलाने की शपथ भी ली.

मांडर 2, प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >