रांची. राजधानी में गरमी अभी शुरू ही हुई है और इसके साथ ही रांची विवि अंतर्गत पीजी कैंपस में पीने के पानी की किल्लत भी शुरू हो गयी है. विवि द्वारा पीजी विभागों में लगाये गये वाटर प्यूरीफायर मशीन निष्क्रिय हो गयी हैं. कई विभागों में तो मशीन लगी भी नहीं हैं. विद्यार्थियों को अपने साथ पानी की बोतल लानी पड़ रही है. पानी की तलाश में डीएसपीएमयू या फिर अन्य जगह भटकना पड़ रहा है. आजसू के अभिषेक शुक्ला ने कहा है कि विद्यार्थी पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं. विभागाध्यक्ष व विवि के सीसीडीसी को इसकी चिंता नहीं है. सीसीडीसी को कई बार बताया गया है, लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधर रही है.
पीजी कैंपस में पेयजल संकट, कॉमर्स भवन की स्थिति दयनीय

पीजी कैंपस में पेयजल संकट, कॉमर्स भवन की स्थिति दयनीय
Copied link
राजधानी में गरमी अभी शुरू ही हुई है और इसके साथ ही रांची विवि अंतर्गत पीजी कैंपस में पीने के पानी की किल्लत भी शुरू हो गयी है.