Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी रांची, ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में डेढ़ घंटे रुकेंगी

Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार की शाम सात बजे झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से राजभवन आएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन 20 सितंबर को नामकुम के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर (NISA)में आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.

Draupadi Murmu Ranchi Visit: रांची-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिनी दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आएंगी. गुरुवार शाम सात बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से वे सीधे राजभवन चली जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. शुक्रवार (20 सितंबर) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर (NISA) की स्थापना के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी. यहां करीब डेढ़ घंटे रुकेंगी. यह संस्थान पहले लाह अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता था. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है.

सुबह 10:40 बजे शताब्दी समारोह में पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग डेढ़ घंटे रांची के लाह संस्थान में रहेंगी. सुबह 10:40 बजे शताब्दी समारोह में उनका आगमन होगा. इसके बाद वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण करेंगी. इसके बाद वर्तमान एवं पूर्व वैज्ञानिकों के साथ संस्थान की गतिविधियों एवं भविष्य के रोड मैप को लेकर परिचर्चा में शामिल होंगी. 11:10 बजे राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां से 12:15 बजे प्रस्थान करेंगी. इस मौके पर कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को ही रवाना होंगी दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को समारोह में हिस्सा लेने के बाद सीधे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगी. शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर (निसा) के शताब्दी समारोह में विशिष्ट अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में आइसीएआर के महानिदेशक सह सचिव डॉ हिमांशु पाठक, उप महानिदेशक डॉ श्याम नारायण झा, सहायक महानिदेशक डॉ कृष्ण प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे.

Also Read: Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं रांची, ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >