Political News : डॉ मौसमी पॉल बनीं विद्यार्थी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष

जमशेदपुर की डॉ मौसमी पॉल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (सत्र 2024-25) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनी गयी हैं. जबकि दुमका के मनोज सोरेन परिषद के प्रदेश मंत्री के चुने गये हैं.

रांची (विशेष संवाददाता). जमशेदपुर की डॉ मौसमी पॉल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (सत्र 2024-25) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनी गयी हैं. जबकि दुमका के मनोज सोरेन परिषद के प्रदेश मंत्री के चुने गये हैं. इनका चयन शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय किया गया.

चुनाव अधिकारी प्रदेश छात्रा प्रमुख प्रो पुष्कर बाला ने परिणाम की घोषणा की. दोनों पदाधिकारी धनबाद में तीन से पांच जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले 25वें प्रदेश अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे.

लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में व्याख्याता हैं मौसमी

डॉ मौसमी पॉल जमशेदपुर की निवासी हैं. वर्तमान में वे लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष हैं. इनके 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न पत्रिकाओं एवं सेमिनारों में प्रस्तुत किये जा चुके हैं. महिला सशक्तीकरण के विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन करने के साथ-साथ कोल्हान विभाग में संगठन कार्य को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका रही है. डॉ पॉल वर्ष 2015 से विद्यार्थी परिषद से जुड़ी हैं. इससे पूर्व वे शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में चाईबासा नगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं. वर्तमान में वे परिषद में झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. यह जानकारी प्रदेश कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित व गुड्डू ने दी.

क्षेत्रीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख हैं मनोज सोरेन

मनोज सोरेन दुमका जिले के निवासी हैं. इन्होंने सिदो-कान्हू मुर्मू विवि दुमका से अंग्रेजी विषय मे स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. वर्तमान में श्री सोरेन शोध कर रहे हैं. इनका परिषद से संपर्क 2014 से है. इन्होंने सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र आंदोलन का प्रभावी नेतृत्व किया है. पूर्व में ये दुमका नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश जनजाति छात्र कार्य प्रमुख, प्रदेश सह मंत्री आदि दायित्वों का निर्वहन किया है. वर्तमान में श्री सोरेन परिषद के क्षेत्रीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >