Free dental camp: 18 जनवरी रविवार को बजरा (जसलोक हॉस्पिटल के बगल एवं भवानी पेट्रोल पंप के पास) स्थित डॉ. मेघा डेंटल स्टूडियो की ओर से निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. क्लिनिक की संचालिका डॉ मेघा ने इस निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में आए मरीजों की जांच की. इस शिविर में 50 से अधिक मरीजों की निशुल्क जांच की गई. जांच के दौरान मरीजों को मुंह एवं दांतों से संबंधित बीमारियों, उनकी रोकथाम और सही देखभाल के उपायों की जानकारी दी गई. शिविर में मरीजों के बीच निशुल्क टूथपेस्ट और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया.
आने वाले समय में भी निशुल्क शिविर
शिविर के दौरान डॉ मेघा ने दंत स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और उपयोगी बातें शेयर कीं, जिससे आम लोगों को दांतों में होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद मिलेगी. यह निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर राधा नगर, पंडरा, रांची में आयोजित किया गया. कुमुद झा के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. डॉ मेघा ने बताया कि समय-समय पर स्लम और बाकी जगहों पर इस प्रकार की शिविर आयोजन कर लोगों को दांतों की सफाई के बारे जानकारी दी जाएगी और उन्हें बताया जाएगा कि दांत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. एक बार दांत गंवा देने के बाद उसे दुबारा वापस नहीं पाया जा सकता.
ये भी पढ़ें…
रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में
