Video : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का कॉलर ठीक करते दिखा ये पूर्व क्रिकेटर, दे डाली ये सलाह

Dr Irfan Ansari : डॉ इरफान अंसारी ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से मुलाकात की है. जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडिया पूर्व क्रिकेटर अजहर स्वास्थ्य मंत्री का कॉलर ठीक करते दिखाई पड़ रहे हैं.

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कुछ दिनों पहले पूर्व क्रिकेटर सह कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन से दिल्ली में मुलाकात की थी. जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था. इसमें वे पूर्व सांसद और क्रिकेटर से गर्मजोशी के साथ मुलाकात करते दिखाई पड़ रहे हैं. मुलाकात के दौरान अजहर ने मंत्री इरफान अंसारी के कॉलर ठीक किये. इसके बाद मंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर उस पल को साझा किया. साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने उसे क्या सलाह दी. उन्होंने कहा कि अजहर भाई ने हमेशा आगे रहने की सलाह दी है

अजहर भाई से मिलना सम्मानजनक अनुभव : डॉ इरफान अंसारी

डॉ इरफान अंसारी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से मुलाकात का वीडियो शेयर कर लिखा कि बड़े क्रिकेटर हो या बड़े नेता, ऐसे ही महान नहीं होते. इनका नेचर इनका सहभाव सब से बिल्कुल अलग होता है. आज अजहर भाई से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना वास्तव में एक सम्मानजनक अनुभव था.

डॉ इरफान अंसारी ने महर्षि परमहंस जी दिया उदाहरण

डॉ इरफान अंसारी अपने आगे की पोस्ट में लिखते हैं कि अच्छे लोगों की सोच वास्तव में अच्छी होती है. ऐसे लोगों से मिलने से हमें प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे लिखा ”महर्षि संतसेवी परमहंस जी ने भी कहा था कि हमारी मुक्ति का मार्ग हमारे अंदर है और समस्त धर्मावलंबियों के लिए वह मार्ग एक ही है”. मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा अपने शर्ट का कॉलर ठीक करने के संबंध में वह आगे लिखते हैं कि अजहर भाई ने हमेशा अपना कॉलर ऊपर रखा है. इसलिए मेरा शर्ट का कलर भी ऊपर कर दिया.

Also Read: Ranchi Crime News: रातू लूटकांड में शामिल आरोपियों का पोस्टर जारी, सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >