मैक्लुस्कीगंज प्रीमियर लीग अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
मैक्लुस्कीगंज.
रिवोल्यूशन स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय मैक्लुस्कीगंज प्रीमियर लीग अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डॉन बॉस्को नाइट राइडर्स की टीम विजयी रही. लीग का फाइनल मैच डाॅन बाॅस्को सुपर किंग्स व डॉन बॉस्को नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में मात्र 98 रन बनाये. नाइट राइडर्स के हर्षित राज ने चार ओवर में महज 13 रन खर्च कर पांच विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी नाइट राइडर्स की टीम के खिलाड़ियों ने 18. 5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को व उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. अंशुमन को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन व ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. मैच आरडीसीए के सचिव शैलेंद्र कुमार, खेल प्रेमी शंभू सिन्हा, कामेश्वर प्रसाद, सहायक प्राचार्य जोशी टीडी व राजीव रंजन वर्मा, मुकेश कुमार, रवींद्र साहू व अन्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज प्रीमियर लीग अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
फ़ोटो 1 – प्रतियोगिता के विजेता टीम के साथ अतिथि व अन्य.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.